देश की खबरें | घाटी के लोग सदियों पुरानी आतिथ्य परंपराओं को कायम रखने के लिए प्रतिबद्ध: कश्मीर व्यापारी संगठन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. व्यापारियों के संगठन ‘कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (केसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि घाटी के लोग आतिथ्य की अपनी सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखने और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

श्रीनगर, 24 अप्रैल व्यापारियों के संगठन ‘कश्मीर चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री’ (केसीसीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि घाटी के लोग आतिथ्य की अपनी सदियों पुरानी परंपरा को कायम रखने और मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

केसीसीआई के अध्यक्ष जावेद अहमद टेंगा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कश्मीर के लोगों ने पहलगाम हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है और ऐसी घटनाओं का समाज में कोई स्थान नहीं है।

उन्होंने पहलगाम के बैसरन में बेगुनाह लोगों पर हमले के विरोध में बुधवार को पूर्ण बंद रखने के लिए कश्मीर के लोगों का आभार व्यक्त किया।

टेंगा ने कहा, "कश्मीर के लोग इस हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। इस तरह के कृत्यों का हमारे समाज, हमारी संस्कृति या हमारे मूल्यों में कोई स्थान नहीं है। कश्मीर हमेशा से अपने आतिथ्य के लिए जाना जाता है।"

केसीसीआई के अध्यक्ष ने कहा कि बुधवार को घाटी में बंद महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं था, बल्कि यह संदेश था कि व्यापारिक समुदाय और कश्मीर के लोग निर्दोष लोगों की हत्याओं और सभी प्रकार की हिंसा के खिलाफ एकजुट हैं।

उन्होंने कहा, "हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। उनका नुकसान अपूरणीय है और हम उनके दुख को साझा करते हैं।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू