देश की खबरें | ‘निसर्ग’ से मुकाबला करने में महाराष्ट्र के लोगों ने दिखाया जज्बा : उद्धव ठाकरे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि लोगों और अधिकारियों द्वारा दिखाए गए हिम्मत और जज्बे के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के खतरे से निपटने में सहायता मिली।

जियो

मुंबई, तीन जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि लोगों और अधिकारियों द्वारा दिखाए गए हिम्मत और जज्बे के कारण चक्रवाती तूफान निसर्ग के खतरे से निपटने में सहायता मिली।

ठाकरे ने कहा कि तटीय कोंकण और कुछ अन्य क्षेत्रों से नुकसान की खबर प्राप्त हुई है।

यह भी पढ़े | दक्षिण-पूर्व नोएडा में आज रात महसूस किए गए भूकंप के झटके : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि चक्रवात के कारण हुए नुकसान की समीक्षा के लिए जांच करने के आदेश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने एक वक्तव्य में कहा, “लोगों द्वारा प्रदर्शित की गई एकता महाराष्ट्र को इस संकट से उबार लेगी।”

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Polls 2020: बीजेपी को घेरने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस-JDS मिला सकती है हाथ.

उन्होंने चक्रवात से हुई दो लोगों की मौत पर भी दुख प्रकट किया।

ठाकरे ने कहा कि महाराष्ट्र पर मुंबई की मुम्बादेवी और पंढरपुर के विट्ठल का आशीर्वाद है।

उन्होंने चक्रवात के दौरान काम करने वाले निकाय अधिकारियों, जिला प्रशासकों, आपदा प्रबंधन अधिकारियों और चिकित्सकों को धन्यवाद दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड