देश की खबरें | लोगों को प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व आलोचक अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

जम्मू, 26 दिसंबर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व आलोचक अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित करने के लिए पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।

मंत्री ने कहा कि पिछले कई दशकों में जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ भेदभाव को मोदी सरकार ने समाप्त किया है। सिंह ने कठुआ जिले में एक समारोह से इतर पत्रकारों से कहा, ‘‘जो लोग हमारी पार्टी की आलोचना कर रहे थे, वे आज हमारी पार्टी का झंडा उठाने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और जिन्हें मौका नहीं मिला वे परेशान हैं।’’

उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के देश की बागडोर संभालने के बाद जम्मू कश्मीर के विभिन्न क्षेत्रों के साथ दशकों पुराना भेदभाव समाप्त हो गया।

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री सिंह ने कहा, ‘‘जो लोग आज (शासन के बारे में) शिकायत कर रहे हैं, वे वही हैं जो पिछले 40 या 50 वर्षों से सत्ता में हैं।’’

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में प्रधानमंत्री की भूमिका की प्रशंसा करते हुए मंत्री ने कहा कि जिस तरह से उन्होंने (मोदी ने) 135 करोड़ की आबादी वाले देश का नेतृत्व किया, उसे पूरी दुनिया में स्वीकार किया जाता है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश की जनता को अपने प्रधानमंत्री के फैसलों पर पूरा भरोसा है। उन्हें भी जनता पर पूरा भरोसा है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद की इस टिप्पणी पर कि महाराजाओं का निरंकुश शासन मौजूदा सरकार से कहीं बेहतर था, सिंह ने कहा कि यहां सवाल यह है कि वह लोकतंत्र चाहते हैं या नहीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\