एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जनता कांग्रेस सरकार की नीयत और हक़ीकत जान चुकी है: पूनियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिये बात-बात पर केन्द्र को आरोपित करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

देश की खबरें | जनता कांग्रेस सरकार की नीयत और हक़ीकत जान चुकी है: पूनियां

जयपुर, 29 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिये बात-बात पर केन्द्र को आरोपित करके प्रदेश की जनता को गुमराह करने की कोशिश करते हैं।

पूनियां ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुर्सी जाने के भय से ग्रसित हैं, उनकी पार्टी में ही उनका बड़ा विरोध है, शासक के तौर पर वह पूरे तरीक़े से विफल साबित हुए है।

एक बयान में पूनियां ने कहा कि गहलोत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्र सरकार पर झूठे व तथ्यहीन आरोप लगातार अपनी हताशा प्रकट करते हैं और जनता तथा कांग्रेस पार्टी के भीतर सहानुभूति बटोरने की कोशिश करते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार नैतिक रूप से कमजोर है, जो आपसी झगड़े से खुद ही एक दिन गिर जायेगी।

पूनियां ने कहा,‘‘ सबको पता है कि एक समय कांग्रेस देश में महंगाई और भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई थी। कांग्रेस सरकार अंतर्कलह की शिकार है, जिसका असर राजस्थान की जनता पर पड़ रहा है, जिससे विकास कार्य अवरुद्ध पड़े हैं।’’

उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार की तानाशाही कार्यशैली से नाराज कई विधायक खुद की ही सरकार के खिलाफ कभी धरने पर बैठते हैं, तो कभी भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ प्रदेश में कहीं भी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान दुष्कर्म के मामलों पर शीर्ष पर है, साथ ही लूट, हत्या, डकैती, इत्यादि अपराध भी लगातार बढ़ रहे हैं, लेकिन कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के बजाय गहलोत बयानबाजी कर जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं।’’

कुंज बिहारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2021 09:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).