देश की खबरें | दिल्ली के इलाकों में हुई बारिश से लोगों मिली गर्मी से राहत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली।
नयी दिल्ली, पांच जून दिल्ली में बुधवार शाम मौसम के अचानक करवट लेने और कई इलाकों में बारिश होने से राजधानीवासियों को गर्मी से राहत मिली।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले दो घंटों के दौरान दिल्ली के अलग-अलग स्थानों सहित आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
आईएमडी के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। बुधवार को सापेक्ष आर्द्रता 22 से 33 प्रतिशत के बीच रही। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री, नरेला में 46.3 डिग्री, आया नगर में 45 डिग्री, रिज में 44.3 डिग्री और पालम में 44.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने, आंधी या गरज के साथ हल्की बारिश होने तथा 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है।
बृहस्पतिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42 और 30 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 05, 2024 10:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

