देश की खबरें | पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लोग छात्रों से मांग रहे हैं संवदेनशील जानकारियां : सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देशभर में आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों के छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने वाले लोगों के फोन और व्हाट्सऐप पर संदेश आ रहे हैं जिसमें उनसे सोशल मीडिया पर किसी खास समूह से जुड़ने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जा रहा है।

जम्मू, 25 जुलाई देशभर में आर्मी पब्लिक स्कूल समेत कई स्कूलों के छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने वाले लोगों के फोन और व्हाट्सऐप पर संदेश आ रहे हैं जिसमें उनसे सोशल मीडिया पर किसी खास समूह से जुड़ने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के लिए कहा जा रहा है।

सेना के सूत्रों ने बताया कि छात्रों को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के लिए काम करने वाले लोगों की ओर से दो मोबाइल नंबरों से फोन और व्हाट्सऐप पर संदेश आ रहे हैं।

सूत्रों ने बताया कि ये लोग अपने आप को स्कूल शिक्षक बताकर छात्रों से ‘‘कक्षा के नए समूह’’ से जुड़ने के लिए कहते हैं और उन्हें ‘वन टाइम पासवर्ड’ (ओटीपी) भेजते हैं।

उन्होंने बताया कि एक बार जब छात्र समूह से जुड़ जाते हैं तो उनसे संवेदनशील सूचना साझा करने के लिए कहा जाता है।

आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्यों द्वारा जारी परामर्श के अनुसार, ये लोग छात्रों से उनके पिता की नौकरी, स्कूल की दिनचर्या और समय, शिक्षकों के नाम, वर्दी जैसी जानकारियां पूछ रहे हैं।

परामर्श में कहा गया है कि दूसरे नंबरों से भी संदेश आ सकते हैं और कार्य प्रणाली भी बदली हुई हो सकती है।

इसमें छात्रों के अभिभावकों को संदिग्ध कॉल्स के बारे में सतर्क रहने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Live Toss And Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pune Dog Attack: पुणे में आवारा कुत्तों का आतंक! किरकटवाड़ी की हाउसिंग सोसाइटी में स्कूली बच्चे को घेरा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना (Watch Video)

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Ajit Pawar Death Case: रोहित पवार ने लगाया 'राजनैतिक और व्यावसायिक साजिश' का आरोप, पीएम मोदी से हस्तक्षेप की मांग (Watch Video)

\