बेंगलुरू, 18 मई कर्नाटक में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में आयी ताजा वृद्धि के बाद प्रदेश सरकार ने गुजरात, महाराष्ट्र, केरल एवं तमिलनाडु के लोगों को 31 मई तक प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से प्रवेश देने का निर्णय लिया है और विशेष मामलों को आग्रह के बाद आने की अनुमति मिलेगी ।
प्रदेश के मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने संवाददाताओं को यहां बताया, 'हमने गुजरात, महाराष्ट्र, केरल एवं तमिलनाडु के लोगों को राज्य में 31 मई तक प्रवेश नहीं देने का निर्णय किया है बल्कि ऐसा चरणों में किया जायेगा ।'
सूत्रों के अनुसार यह निर्णय हाल में इन राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के आने के बाद लिया गया है, विशेष रूप से महाराष्ट्र एवं गुजरात से। इन लोगों की जांच में संक्रमण की पुष्टि हुयी है और उन्हें पृथक—वास में रखा गया है जिससे प्रदेश में कोविड—19 के मामलों में वृद्धि है ।
येदियुरपा ने सोमवार को घोषणा की कि सभी चार राज्य परिवहन निगमों की बसें मंगलवार से चलेंगी, जिसमें सभी एहतियाती कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में सख्ती से लॉकडाउन का पालन किया जायेगा और दूसरे इलाकों में आर्थिक गतिविधियों की अनुमति दी जायेगी और प्रदेश में रविवार को संपूर्ण लॉकडाउन का पालन होगा ।
केंद्र सरकार की ओर से जारी दिशा निर्देश के अनुसार प्रदेश में लॉकडाउन के चौथे चरण में विभिन्न गतिविधियों को अनुमति देने के लिये मुख्यमंत्री ने मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों की एक बैठक बुलायी ।
येदियुरप्पाा ने कहा कि आर्थिक गतिविधियों को जारी रखने, दूसरे देशों एवं राज्यों से आने वाले लोगों, उनके पृथक—वास, यातायात शुरू करने तथा कानून व्यवस्था की स्थिति को बनाये रखने सहित कोविड—19 पर भी चर्चा हुयी ।
मुख्य सचिव इस संबंध में शाम को सरकारी आदेश जारी करेंगे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY