देश की खबरें | अंकिता हत्याकांड के विरोध में लोगों ने ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने उसके लिए इंसाफ की मांग करते हुए रविवार को कई घंटे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा।

देहरादून, 25 सितंबर उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड से आक्रोशित लोगों ने उसके लिए इंसाफ की मांग करते हुए रविवार को कई घंटे तक ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम रखा।

पौड़ी जिले के यमकेश्वर में गंगा भोगपुर में वनतारा रिजॉर्ट में रिसेप्शिनिस्ट के रूप में काम करने वालीं अंकिता की कथित रूप से रिजॉर्ट मालिक ने अपने दो कर्मचारियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।

कई प्रयासों के बावजूद जाम को खुलवाने में विफल रहने के बाद पुलिस अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी को धरनास्थल पर लेकर लाई, लेकिन लोग जाम खोलने को राजी नहीं हुए।

राजमार्ग पर एकत्र प्रदर्शनकारियों की मांग है कि हत्या करने वाले दोषियों को तत्काल फांसी की सजा दी जाए। कुछ लोगों ने अंकिता के परिजनों को एक करोड़ रुपये का मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य के लिए नौकरी की भी मांग की।

अंकिता के पिता ने मौके पर जुटी भीड़ को बताया कि पुलिस उनके साथ सहयोग कर रही है और जांच भी ठीक प्रकार से की जा रही है। लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उनके बयान को प्रशासन के दवाब में दिया गया बयान बताते हुए धरना स्थल से उठने से मना कर दिया।

अंकिता हत्याकांड के विरोध में श्रीनगर में दुकानें और बाजार बंद रहे। अंकिता के गांव श्रीकोट से करीब 23 किलोमीटर दूर श्रीनगर मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर में उसका शव रखा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम शनिवार को ऋषिकेश स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हुआ था।

पौड़ी के जिलाधिकारी वीके जोगदंडे ने बताया कि अंकिता के परिवार ने अपनी पुत्री का अंतिम संस्कार करने की इच्छा प्रकट की है और लोगों से भी उनका सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।

हालांकि, उन्होंने कहा कि अभी तक भीड़ ने अनुरोध को स्वीकार नहीं किया है।

इससे पहले, अंकिता के पिता ने कहा था कि वह प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं और जब तक अंतिम रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक वह उसकी अंत्येष्टि नहीं करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू