देश की खबरें | बंगाली सिनेमा से जुड़े लोगों ने एसपीबी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो समेत बंगाली सिनेमा की विभिन्न शख्सियतों ने प्रख्यात गायक एस पी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया। गायक श्रीकांतो आचार्य और फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने भी एसपीबी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 25 सितंबर गायक से नेता बने बाबुल सुप्रियो समेत बंगाली सिनेमा की विभिन्न शख्सियतों ने प्रख्यात गायक एस पी बालासुब्रमण्यम के निधन पर शोक व्यक्त किया। गायक श्रीकांतो आचार्य और फिल्मकार श्रीजीत मुखर्जी ने भी एसपीबी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एसपीबी नाम से मशहूर 74 वर्षीय गायक का दो महीने तक कोरोना वायरस से जूझने के बाद शुक्रवार को निधन हो गया।

यह भी पढ़े | IANS C-Voter Bihar Opinion Poll Survey: बिहार में सीएम नीतीश कुमार से नाराज, लेकिन सत्ता के लिए एनडीए को ही मिलेंगे वोट-आईएएनएस सीवोटर सर्वे.

सुप्रियो ने दिग्गज गायक को उनके विनम्र स्वभाव के लिए याद किया। उन्होंने बंगाली टीवी चैनल से कहा, ‘‘जब मैं ग्यारहवीं कक्षा में था तब उनका संगीत पहली बार सुना था। शब्दों में नई जान डालने वाली उनकी सुमधुर आवाज के प्रति मेरा प्रेम वक्त के साथ बढ़ता गया।’’

सेन फ्रांसिस्को में एसपीबी से हुई मुलाकात को याद करते हुए सुप्रियो ने कहा, ‘‘उन्हें पता चला कि मैं भी उसी होटल में रूका हुआ हूं, जिसमें वह ठहरे हैं तो उन्होंने संदेश भेजकर कहा कि वह मुझसे मिलना चाहते हैं। वह मेरे लिए खास दिन था। वह एक महान और विनम्र व्यक्ति थे।’’

यह भी पढ़े | Health Insurance to Journalists: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा ऐलान, पत्रकारों को दी जाएगी 5 लाख रुपए की स्वास्थ्य बीमा.

श्रीकांतो आचार्य ने कहा कि बालसुब्रमण्यम का निधन भारतीय फिल्म उद्योग के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पहले पता चला था कि उनकी सेहत में सुधार आ रहा है, यह जानकर मुझे बहुत खुशी हुई थी। लेकिन उनकी सेहत बिगड़ती गईं। यह बहुत बड़ी क्षति है। हमें उनके जैसे मार्गदर्शकों की जरूरत है जो हमें सही राह दिखाएं।’’

श्रीजीत मुखर्जी ने फिल्म ‘रोजा’ से एसपीबी के एक लोकप्रिय गीत के शब्दों को साझा किया।

गायक इमान चक्रवर्ती ने भी एसपीबी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी