एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके भीषण ठंड की चपेट में है और गलन भरी सर्दी से जल्द राहत के आसार भी नहीं हैं।

देश की खबरें | गलन भरी सर्दी से लोग बेहाल

लखनऊ, 26 जनवरी उत्तर प्रदेश के अनेक इलाके भीषण ठंड की चपेट में है और गलन भरी सर्दी से जल्द राहत के आसार भी नहीं हैं।

आंचलिक मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई इलाके प्रचंड शीतलहर की चपेट में रहे। कुछ स्थानों पर जबरदस्त गलन भरी सर्दी महसूस की गई।

रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर तथा लखनऊ समेत अधिसंख्य मंडलों में दिन के तापमान में भी खासी गिरावट दर्ज की गई।

इसके अलावा गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, बरेली, आगरा तथा झांसी मंडलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इस दौरान कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कानपुर तथा मेरठ मंडलों में रात के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई जबकि कानपुर, झांसी, आगरा तथा मेरठ मंडलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा।

इस अवधि में इटावा राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटों के दौरान भी कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं है। प्रदेश के कुछ इलाकों में जबरदस्त शीतलहर चलने का अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 26, 2021 04:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).