एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि बिहार के मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्साहपूर्वक भाग लिया है।

देश की खबरें | बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लोग उत्साहपूर्वक भाग ले रहे: मुख्य निर्वाचन आयुक्त

नयी दिल्ली, नौ जुलाई मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने बुधवार को कहा कि बिहार के मतदाताओं ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में उत्साहपूर्वक भाग लिया है।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए त्रुटिरहित मतदाता सूची अपरिहार्य है।

यहां बूथ स्तर के अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कुमार ने कहा कि बिहार के मतदाताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के परिणामस्वरूप राज्य में जारी एसआईआर के तहत बुधवार तक 57 प्रतिशत से अधिक आवेदन प्रपत्र सफलतापूर्वक एकत्रित कर लिए गए हैं, जबकि इस प्रक्रिया के 16 दिन अब भी शेष हैं।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा, "भारत का निर्वाचन आयोग भारत के मतदाताओं के साथ था, है और हमेशा रहेगा।"

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए "त्रुटिरहित" मतदाता सूची अपरिहार्य है।

कुमार की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब विभिन्न विपक्षी दलों ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एसआईआर की मंशा पर सवाल उठाते हुए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 10, 2025 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).