चंडीगढ़, नौ मार्च भाजपा नेता सुनील जाखड़ ने शनिवार को कहा कि भाजपा पंजाब के दीर्घकालिक हितों की रक्षा के लिए एकमात्र ‘‘उपयुक्त’’ पार्टी है।
उन्होंने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि लोग लोकसभा चुनाव में इसे इसके ‘‘अहंकार’’ के लिए सबक सिखाएंगे।
दिल्ली, गुजरात, हरियाणा और गोवा में आप और कांग्रेस के बीच चुनाव के लिए गठबंधन और पंजाब में स्वतंत्र रूप से चुनाव लड़ने की घोषणा के संदर्भ में भाजपा नेता ने कहा कि लोगों का ‘‘इस अपवित्र गठबंधन से मोहभंग हो गया है’’ और वे चुनाव की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं।
जाखड़ ने कहा कि लोग पंजाब में मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार के ‘‘अहंकार’’ के खिलाफ खुलकर सामने आएंगे।
पंजाब में लोकसभा की 13 सीट हैं।
जाखड़ ने 2014 से प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में भारत ने अभूतपूर्व गति से विकास किया है और पूरी दुनिया इस गति को तेज करने के लिए हमारी ओर देख रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘पंजाब केंद्र में निरंतरता के लिए मतदान करेगा और राज्य की सभी सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने में मदद करेगा।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY