विदेश की खबरें | अमेरिकी-मेक्सिको सीमा की सुरक्षा में मदद के लिए पेंटागन 1,500 सैनिक भेजेगा: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कार्यवाहक रक्षा मंत्री रॉबर्ट सेलेसेस द्वारा बुधवार को तैनाती के आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से सैनिक या यूनिट जाएंगी। वहीं सैनिकों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।
कार्यवाहक रक्षा मंत्री रॉबर्ट सेलेसेस द्वारा बुधवार को तैनाती के आदेश पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि कौन से सैनिक या यूनिट जाएंगी। वहीं सैनिकों की संख्या में परिवर्तन भी हो सकता है।
यह देखना अभी बाकी है कि क्या वे कानून प्रवर्तन का काम करेंगे या नही।
सक्रिय ड्यूटी बल वहां पहले से ही मौजूद लगभग ढाई हजार अमेरिकी नेशनल गार्ड और रिजर्व बलों में शामिल हो जाएंगे।
सैनिकों को रसद, परिवहन करने और अवरोध तैयार करने के लिए सीमा गश्ती एजेंटों की सहायता के मकसद से लगाया जाएगा। ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों द्वारा सैनिकों को पहले भी वहां भेजे जाने पर उन्हे ये जिम्मेदारी सौंपी गई थी।
‘पॉसे कॉमिटेटस एक्ट’ के तहत सैनिकों को कानून प्रवर्तन कार्य करने से प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन इसमें बदलाव हो सकता है।
अपने पहले के आदेशों में से एक में सोमवार को ट्रंप ने रक्षा मंत्री को ‘सीमाओं को सील करने’ और ‘अवैध सामूहिक प्रवासन’ को रोकने के लिए एक योजना बनाने का निर्देश दिया था।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)