जरुरी जानकारी | पेंशन नियामक ने एनपीएस खाता खोलने के लिये केवाईसी प्रक्रिया को बनाया आसान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ने बुधवार को कहा कि नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत खाता खोलना आसान बनाया गया है। इसके तहत नये अंशधारकों के लिये केवाईसी (अपने ग्राहक को जाने) प्रक्रिया कागजरहित किया है। अब केवल ‘ऑफलाइन’ आधार के साथ खाता खोला जा सकेगा और भौतिक रूप से उसकी प्रति देने की जरूरत नहीं होगी।

नयी दिल्ली, 27 मई पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ने बुधवार को कहा कि नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत खाता खोलना आसान बनाया गया है। इसके तहत नये अंशधारकों के लिये केवाईसी (अपने ग्राहक को जाने) प्रक्रिया कागजरहित किया है। अब केवल ‘ऑफलाइन’ आधार के साथ खाता खोला जा सकेगा और भौतिक रूप से उसकी प्रति देने की जरूरत नहीं होगी।

पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने कहा कि उसने ई-एनपीएस/प्वाइंट ऑफ प्रजेंस केंद्रों (जहां एनपीएस खाता खोला जाता है) को संभावित अंशधारकों की सहमति के साथ ‘ऑफलाइन’ आधार के जरिये एनपीएस खाता खोलने की अनुमति दी है।

यह भी पढ़े | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा.

‘ऑफलाइन’ आधार के साथ कागजरहित सत्यापन से भौतिक रूप से 12 अंकों वाले पहचान पत्र की प्रति देने की जरूरत नहीं होगी।

नई प्रक्रिया के तहत आवेदनकर्ता यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) पोर्टल पर जाकर ई-एनपीएस के जरिये पासवर्ड सुरक्षित आधार एक्सएमएल फाइल डाउनलोड कर सकता है। केवाईसी के लिये इसे साझा किया जा सकता है।

यह भी पढ़े | टिड्डी दल का आक्रमण: टिड्डियों से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, एक बार जरुर पढ़ें.

इस सुविधा का लाभ ‘प्वाइंट ऑफ प्रजेंस’ के जरिये एनपीएस खाता खोलने में भी किया जा सकता है।

इस प्रक्रिया केवाईसी ब्योरा मशीन के पढ़ने वाले एक्सएमएल प्रारूप में होता है जिस पर यूआईडीएआई का डिजिटल हस्ताक्षर होता है। इससे ईएनपीएस/पीओपी उसकी जांच और सत्यापन कर सकते हैं।

इसमें पहचान और पता का सत्यापन किया जा सकता है।

इसके माध्यम से एनपीएस खाता तत्काल खोला जा सकता है और अंशधारक उसमें तुंरत पैसा भी जमा कर सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी