जरुरी जानकारी | पेनियरबाय की दो साल में पांच लाख खुदरा बिक्रेता जोड़ने की योजना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. शाखा रहित बैंकिंग और डिजिटल नेटवर्क कंपनी पेनियरबाय अगले दो साल में पांच लाख खुदरा विक्रेताओं को जोड़कर अपनी पैठ का विस्तार कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर लाने की योजना बना रही है।

मुंबई, 12 जून शाखा रहित बैंकिंग और डिजिटल नेटवर्क कंपनी पेनियरबाय अगले दो साल में पांच लाख खुदरा विक्रेताओं को जोड़कर अपनी पैठ का विस्तार कर इसे राष्ट्रीय स्तर पर लाने की योजना बना रही है।

पेनियरबाय के संस्थापक, प्रबंध निदेशक (एमडी) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आनंद कुमार बजाज ने बृहस्पतिवार को कहा कि कंपनी अगले चरण की वृद्धि को बढ़ावा देने के लिए मार्च, 2026 तक अतिरिक्त 300 से 400 लोगों को नियुक्त करने की भी योजना बना रही है।

पिछले वित्त वर्ष के अंत यानी 31 मार्च, 2025 तक कंपनी में 850 से अधिक लोग कार्यरत थे।

बजाज ने कहा, “कंपनी मंच क्षमताओं को मजबूत करने, पहुंच का विस्तार करने और यूपीआई-आधारित स्वीकार्यता में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। उसका लक्ष्य पूरे भारत में 50 करोड़ उपयोगकर्ताओं को शामिल करना है।”

कंपनी के सीईओ ने कहा कि पेनियरबाय अगले दो वर्षों में पांच लाख खुदरा विक्रेताओं को जोड़कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पैठ का और विस्तार करने की योजना बना रही है।

बजाज ने कहा, “हमारी वृद्धि योजना भारत भर में अपनी पहुंच और प्रभाव का विस्तार करने पर केंद्रित है। अपने अगले चरण में, हमारा लक्ष्य देश में तीसरा सबसे बड़ा एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) मंच बनना है।”

पेनियरबाय ने अगले तीन साल में पांच से छह करोड़ डॉलर का निवेश करने की योजना बनाई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान