एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पेगासस मामला : कोलकाता में राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जासूसी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोलकाता में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

देश की खबरें | पेगासस मामला : कोलकाता में राजभवन के सामने कांग्रेस का प्रदर्शन

कोलकाता, 26 जुलाई जासूसी प्रकरण को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कोलकाता में राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के कथित तौर पर फोन टैप करने के विरोध में हाथों में तख्तियां लिए नारेबाजी करते हुए कांग्रेस कार्यकर्ता विशाल राजभवन परिसर के उत्तरी द्वार के सामने जमा हो गए।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर लाल बाजार स्थित कोलकाता पुलिस मुख्यालय ले जाया गया। हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस नेता आशुतोष चटर्जी ने कहा, ‘‘हम अपना विरोध प्रदर्शन तब तक जारी रखेंगे जब तक कि यह मामला सुलझ नहीं जाता।’’

पेगासस मामले को लेकर चटर्जी और अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेगासस मामले को लेकर 22 जुलाई को भी राज भवन के सामने विरोध प्रदर्शन किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 26, 2021 06:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).