देश की खबरें | उल्फा और सरकार के बीच शांति वार्ता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उल्फा के ‘अध्यक्ष’ अरविंद राजखोवा के नेतृत्व वाले वार्ता समर्थक गुट ने असम में दशकों पुरानी उग्रवाद समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के प्रयास में शुक्रवार को केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त उल्फा के ‘अध्यक्ष’ अरविंद राजखोवा के नेतृत्व वाले वार्ता समर्थक गुट ने असम में दशकों पुरानी उग्रवाद समस्या का सौहार्दपूर्ण समाधान खोजने के प्रयास में शुक्रवार को केंद्र के प्रतिनिधियों के साथ शांति वार्ता की। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

‘यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट ऑफ असम’ (उल्फा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय गृह मंत्रालय और खुफिया ब्यूरो के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बातचीत की, जिसमें राजखोवा, ‘महासचिव’ अनुप चेतिया, राजू बरुआ और साशा चौधरी शामिल थे।

सूत्रों ने बताया कि वार्ता बृहस्पतिवार और शुक्रवार को लगातार दो दिनों तक हुई, जहां उल्फा की सभी मांगों पर विस्तार से चर्चा हुई।

चर्चा 12-सूत्रीय मांगों पर थी, जिसे समूह ने बहुत पहले केंद्र के वार्ताकारों को सौंप दिया था।

सूत्रों ने बताया कि बातचीत में मूल लोगों की राजनीतिक सुरक्षा और असम के आर्थिक संसाधनों पर नियंत्रण से जुड़े प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की गई।

परेश बरुआ के नेतृत्व वाले कट्टरपंथी गुट के कड़े विरोध के बावजूद, राजखोवा के नेतृत्व वाले उल्फा गुट ने 2011 में केंद्र सरकार के साथ बिना शर्त बातचीत शुरू की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\