देश की खबरें | पीडीपी नेता अब्दुल हक खान ने पार्टी से इस्तीफा दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता अब्दुल हक खान ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निजी कारणों से सक्रिय राजनीति से अवकाश ले लिया है। नेता के एक नजदीकी सहयोगी ने यह जानकारी दी।
श्रीनगर, छह नवंबर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वरिष्ठ नेता अब्दुल हक खान ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और निजी कारणों से सक्रिय राजनीति से अवकाश ले लिया है। नेता के एक नजदीकी सहयोगी ने यह जानकारी दी।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री खान को पीडीपी के टिकट पर वर्ष 2008 और वर्ष 2014 के दौरान लोलाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित किया गया था।
पूर्व मंत्री के एक रिश्तेदार और उनके सहयोगी ने कहा, ‘‘खान ने पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है, लेकिन वह किसी दूसरी पार्टी में शामिल नहीं हो रहे हैं। उन्होंने निजी कारणों से सक्रिय राजनीति से अवकाश लिया है।’’
69 वर्षीय खान वर्ष 1983 में पीपुल्स कांफ्रेंस में शामिल हुए थे, लेकिन वर्ष 2003 में पीडीपी में शामिल हो गये।
खान उन नेताओं में से हैं जिन्होंने वर्ष 2018 में महबूबा मुफ्ती की अगुवाई वाली भाजपा-पीडीपी सरकार के गिरने पर पाला नहीं बदला था।
वर्ष
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 07:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

