खेल की खबरें | चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये टीम भेजने से भारत के इनकार पर आईसीसी से सफाई मांगेगा पीसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिये नहीं आयेगी लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है ।

कराची, 11 नवंबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चैम्पियंस ट्रॉफी की मेजबानी को लेकर आईसीसी से स्पष्टीकरण मांगेगा क्योंकि उसे सिर्फ बताया गया है कि भारतीय टीम टूर्नामेंट के लिये नहीं आयेगी लेकिन हाइब्रिड मॉडल के प्रस्ताव पर कोई जानकारी नहीं दी गई है ।

पीसीबी को आईसीसी ने बताया है कि बीसीसीआई अगले साल फरवरी में होने वाले टूर्नामेंट के लिये अपनी टीम पाकिस्तान नहीं भेजेगा । बीसीसीआई ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसकी जानकारी दी ।

पीसीबी के एक जानकार सूत्र ने कहा ,‘‘ चैम्पियंस ट्रॉफी हाइब्रिड मॉडल पर कराने को लेकर कोई बात नहीं हुई है ।’’

पिछले साल एशिया कप में हाइब्रिड मॉडल अपनाया गया था जब भारत के मैच श्रीलंका में और बाकी सारे मैच पाकिस्तान में हुए थे ।

ऐसी अटकलें हैं कि भारत के मैच दुबई में हो सकते हैं ।

सूत्र ने कहा ,‘‘ पीसीबी अपने कानूनी सलाहकारों से बात करके आईसीसी को ईमेल भेजेगा जिसमें भारत के फैसले पर स्पष्टीकरण मांगा जायेगा । पीसीबी मशविरे और जरूरत पड़ने पर निर्देशों के लिये सरकार के संपर्क में है ।’’

सूत्र ने यह भी कहा कि अगर पाकिस्तान सरकार भारत से क्रिकेट संबंधों पर कठोर फैसला लेती है तो आईसीसी के लिये इसके कानूनी नतीजे हो सकते हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ व्यावसायिक साझेदारों की ओर से कानूनी नतीजे भुगतने पड़ सकते हैं क्योंकि आईसीसी ने प्रसारकों और प्रायोजकों से कहा है कि सभी शीर्ष क्रिकेट खेलने वाले देश टूर्नामेंटों में भाग लेंगे ।’’

भारतीय टीम ने 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है । दोनों टीमें सिर्फ आईसीसी टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से खेलती है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\