खेल की खबरें | इंग्लैंड दौरे की तैयारी के शिविर के लिये सरकार से मंजूरी मांगेगा पीसीबी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस महामारी के बढते संक्रमण के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जुलाई में अपनी टीम के इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिये शिविर आयोजित करने की सरकार से मंजूरी मांगेगा ।
कराची, पांच जून कोरोना वायरस महामारी के बढते संक्रमण के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जुलाई में अपनी टीम के इंग्लैंड दौरे की तैयारी के लिये शिविर आयोजित करने की सरकार से मंजूरी मांगेगा ।
पीसीबी के आला अधिकारी शिविर की तैयारियों की योजना बनाने में मसरूफ है जबकि पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामले बढते जा रहे हैं ।
यह भी पढ़े | युजवेंद्र चहल पर टिप्पणी करने के मामले में युवराज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज.
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा ,‘‘ कई विकल्पों पर विचार किया जा रहा है लेकिन सबसे अहम यह है कि बोर्ड को सरकार से मंजूरी मिले ।’’
बोर्ड लाहौर स्थित हाई परफार्मेंस सेंटर में शिविर लगाना चाहता है लेकिन वहां एक समय में 20 खिलाड़ियों के रहने की सुविधा नहीं है ।
यह भी पढ़े | गर्भवती हथिनी की मौत पर खिलाड़ियों का फूटा गुस्सा, कही ये बात.
अधिकारी ने कहा ,‘‘ मुख्य कोच और मुख्य चयनकर्ता मिसबाह उल हक कम से कम 25 खिलाड़ियों को शिविर में चाहते हैं और सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है । इससे पहले बोर्ड को सेंटर पर जैविक सुरक्षित माहौल तैयार करना होगा ताकि सभी सुरक्षित रहें ।’’
पाकिस्तान में अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के 85000 से अधिक मामले आ चुके हैं जबकि ब्रिटेन में दो लाख 70 हजार का आंकड़ा पार हो चुका है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)