खेल की खबरें | पीसीबी अध्यक्ष ने चैंपियंस ट्रॉफी की टीम समीक्षा के लिए दो बार वापस भेजी थी: सूत्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से अंतिम मंजूरी देने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम की कम से कम दो बार समीक्षा करने को कहा था।

कराची, 21 फरवरी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं से अंतिम मंजूरी देने से पहले चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम की कम से कम दो बार समीक्षा करने को कहा था।

पाकिस्तान को अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से 60 रन से हार का सामना करना पड़ा। उसका अगला मुकाबला रविवार को भारत के खिलाफ होगा जो उसके लिए करो या मरो जैसा बन गया है।

पीसीबी के एक विश्वसनीय सूत्र ने दावा किया , ‘‘चयनकर्ताओं ने जब चैंपियन ट्रॉफी के लिए टीम को अंतिम रूप दिया और मंजूरी के लिए नकवी के पास भेजा तो उन्होंने इसे वापस भेज दिया और चयनकर्ताओं से कहा कि टीम की फिर से समीक्षा करें ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।’’

सूत्र के अनुसार, जब चयनकर्ताओं ने दूसरी बार टीम नकवी के पास भेजी, तो उन्होंने इसे वापस भेज दिया और उनसे अपने फैसलों को लेकर आश्वस्त होने के लिए कहा।

सूत्र ने कहा, ‘‘उन्होंने तीसरी बार ही 15 सदस्यीय टीम को मंजूरी दी, लेकिन चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन को स्पष्ट कर दिया कि वे इसके लिए पूरी तरह से जिम्मेदार हैं। ’’

राष्ट्रीय चयनसमिति में टीम के अंतरिम मुख्य कोच आकिब जावेद, असद शफीक, अज़हर अली, अलीम डार और हसन चीमा शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\