खेल की खबरें | पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिली
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मुंबई और जोहानिसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिल गयी है जिससे उसका पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।
कराची, 28 मई पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से मुंबई और जोहानिसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को अबुधाबी में उतारने की अनुमति मिल गयी है जिससे उसका पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों के आयोजन का रास्ता साफ हो गया।
पीएसएल के बाकी बचे मैचों के आयोजन को लेकर गुरुवार तक आशंका बनी हुई थी क्योंकि यूएई से पीसीबी को भारत और दक्षिण अफ्रीका से चार्टर्ड विमान उतारने की अनुमति नहीं मिली थी। इन विमानों से प्रसारण दल के सदस्य, खिलाड़ी और अधिकारी अबुधाबी पहुंचेंगे।
पीसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ''अबुधाबी खेल परिषद ने अब अपने संबंधित विभाग को मुंबई और जोहानिसबर्ग से चार्टर्ड विमानों को उतारने की अनुमति देने के लिये कहा है।''
उन्होंने कहा कि मंजूरी मिलने के बाद अब चार्टर्ड विमान अबुधाबी जा पाएंगे।
पीसीबी को भारतीय और दक्षिण अफ्रीकी प्रसारण दल के वीजा मिलने में देरी के कारण भी परेशानी उठानी पड़ी थी लेकिन उन्हें गुरुवार को वीजा मिल गये थे।
अधिकारी ने कहा कि अब अबुधाबी में लीग के आयोजन को लेकर कोई बाधा नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

