खेल की खबरें | चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल लाहौर के बाहर नहीं कराना चाहता पीसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मानसिक रूप से इसके लिये तैयार है कि भारत चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने आने से इनकार कर सकता है लेकिन वह नौ मार्च को होने वाला फाइनल लाहौर से बाहर ले जाने के लिये तैयार नहीं है , भले ही भारत इसके लिये क्वालीफाई कर ले ।

कराची, 18 अक्टूबर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड मानसिक रूप से इसके लिये तैयार है कि भारत चैम्पियंस ट्रॉफी खेलने आने से इनकार कर सकता है लेकिन वह नौ मार्च को होने वाला फाइनल लाहौर से बाहर ले जाने के लिये तैयार नहीं है , भले ही भारत इसके लिये क्वालीफाई कर ले ।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के बोर्ड के सदस्यों की दुबई में 18 से 21 अक्टूबर तक होने वाली बैठक में चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल का मसला भी उठ सकता है ।

पीसीबी के एक सूत्र ने कहा ,‘‘ पीसीबी की पहली पसंद और प्राथमिकता है कि पूरा टूर्नामेंट पाकिस्तान में ही हो । लेकिन बोर्ड मानसिक तौर पर इसके लिये भी तैयार है कि भारत सरकार उनकी टीम को यहां नहीं भेजेगी और भारत के मैच यूएई में होंगे ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ पीसीबी चाहता है कि फाइनल लाहौर में ही हो । भारत फाइनल में पहुंचता भी है तो पीसीबी चाहेगा कि लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैच हो ।’’

भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद से बंद है जिसमें 175 लोग मारे गए थे और 300 के करीब घायल हुए थे ।

बीसीसीआई आईसीसी से टूर्नामेंट को हाइब्रिड मॉडल पर कराने का अनुरोध कर सकता है जिसमें उसके मैच श्रीलंका या दुबई में हो ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड