एजेंसी न्यूज

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर Naseem Shah के उपर गिरी पीसीबी की गाज, पीएसएल से किया बाहर

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को देश से रवाना होने से पहले कोविड—19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण अबुधाबी में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया.

कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर Naseem Shah के उपर गिरी पीसीबी की गाज, पीएसएल से किया बाहर
नसीम शाह (Photo Credits: IANS)

कराची, 25 मई: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तेज गेंदबाज नसीम शाह को देश से रवाना होने से पहले कोविड—19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के कारण अबुधाबी में होने वाले पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों में भाग लेने से प्रतिबंधित कर दिया. पीसीबी ने बयान जारी करके बताया कि क्वेटा ग्लैडिएटर्स के शाह को आरटी पीसीआर परीक्षण की पुरानी रिपोर्ट के साथ लाहौर में होटल में पहुंचने के कारण टीम से बाहर​ किया गया. इसमें कहा गया है, ''इस कारण यह तेज गेंदबाज 26 मई को संयुक्त अरब अमीरात के अबुधाबी नहीं जा पाएगा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गया है.'' उन्नीस वर्षीय शाह अब तक नौ टेस्ट मैचों में खेला है.

पीसीबी ने सभी खिलाड़ियों को 48 घंटे पुरानी आरटी पीसीआर की नेगेटिव रिपोर्ट के साथ 24 मई तक टीम होटलों में पहुंचने के लिये कहा था.

यह भी पढ़ें- PSL 2021: फिर से शुरू होगी पाकिस्तान की T20 लीग, कोरोना के कारण हुआ था स्थगित

पीसीबी ने कहा, ''नसीम ने 18 मई को किये गये परीक्षण की पीसीआर रिपोर्ट सौंपी थी. इसके बाद उन्हें अलग तल पर रखा गया. पीएसएल की चिकित्सा सलाहकार पैनल की सिफारिशों के बाद उन्हें बाहर करने का फैसला किया गया.''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).