देश की खबरें | पीसीए प्रमुख ने गैरकानूनी गतिविधियों के आरोपों के बीच त्यागपत्र दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) में गैर कानूनी गतिविधियों के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद गुलजार इंदर सिंह चहल ने गुरुवार को इस क्रिकेट संस्था के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर पूर्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह के पंजाब क्रिकेट संघ (पीसीए) में गैर कानूनी गतिविधियों के आरोप लगाने के कुछ दिन बाद गुलजार इंदर सिंह चहल ने गुरुवार को इस क्रिकेट संस्था के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

मई में पदभार संभालने वाले चहल ने पीटीआई से पुष्टि की कि उन्होंने अपना पद छोड़ दिया है।

इस महीने के शुरू में हरभजन सिंह ने पीसीए में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। हरभजन पीसीए के मुख्य सलाहकार भी हैं।

हरभजन ने अपने पत्र में हालांकि किसी पदाधिकारी का नाम नहीं लिखा था। उन्होंने यह पत्र पीसीए सदस्यों और जिला इकाइयों को भेजा था।

हरभजन ने चहल की गैर कानूनी गतिविधियों को लेकर सदस्यों और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवत मान को भी पत्र लिखा था।

हरभजन ने पीटीआई से कहा, ‘‘मुझे यकीन था कि अगर पीसीए में किसी तरह का भ्रष्टाचार या कुशासन होता है तो मैं उसे सहन नहीं करूंगा। मेरे सामने किसी तरह का भ्रष्टाचार नहीं होना चाहिए।’’

इस पूर्व स्पिनर से पूछा गया कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड की वार्षिक आम बैठक में पीसीए का प्रतिनिधित्व कौन करेगा, उन्होंने कहा,‘‘ नहीं मैं पीसीए का प्रतिनिधित्व नहीं करने जा रहा हूं, सदस्य इस पर फैसला करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट