जरुरी जानकारी | पीसी ज्वैलर को दूसरी तिमाही में 53.68 करोड़ रुपये का घाटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पीसी ज्वैलर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53.68 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट आने की वजह से उसे यह नुकसान हुआ।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर पीसी ज्वैलर को चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 53.68 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ है। कंपनी की बिक्री में बड़ी गिरावट आने की वजह से उसे यह नुकसान हुआ।

शेयर बाजार को भेजी नियामकीय सूचना में कंपनी ने कहा कि उसे एक साल पहले इसी तिमाही में 46.38 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

यह भी पढ़े | Coronavirus Update: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 47 नए मामले, एक और व्यक्ति की मौत.

वित्त वर्ष 2020- 21 की जुलाई से सितंबर तिमाही में कंपनी की शुद्ध आय बड़ी गिरावट के साथ 421.79 करोड़ रुपये रह गई। इससे पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,227.47 करोड़ रुपये की ऊंचाई पर थी।

पीसी ज्वैलर ने कहा है कि कोविड- 19 और इसके बाद लगाये गये लॉकडाउन की वजह से समूचा खुदरा कारोबार उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। समूह पर भी इसका असर हुआ है। देश में लॉकडाउन लागू होने और कंपनी के स्टोर बंद होने से बिक्री कारोबार पर बुरा असर पड़ा।

यह भी पढ़े | देश में कोविड-19 के 45,903 नए मामले, 490 और लोगों की मौत.

कंपनी ने कहा, ‘‘30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही और पहली छमाही के दौरान समूह के कामकाज पर इस अप्रत्याशित गड़बड़ी का नकारात्मक असर पड़ा। हमारा मानना है कि निकट भविष्य में यह प्रभाव जारी रहेगा और नकारात्मक बना रहेगा। कुल मिलाकर कोविड- 19 की स्थिति, ग्राहक विश्वास में सुधार पर यह निर्भर करेगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\