जरुरी जानकारी | पीबी फिनटेक के आईपीओ को दूसरे दिन 1.59 गुना अभिदान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार तथा पोर्टल पैसाबाजार का परिचालन करने वाली पीबी फिनटेक लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के दूसरे दिन 1.59 गुना अभिदान मिला।

नयी दिल्ली, दो नवंबर ऑनलाइन बीमा मंच पॉलिसीबाजार तथा पोर्टल पैसाबाजार का परिचालन करने वाली पीबी फिनटेक लि. के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को निर्गम के दूसरे दिन 1.59 गुना अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, 3,45,12,186 शेयरों के आईपीओ के लिए दूसरे दिन तक 5,47,59,750 शेयरों की बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत निवेशक (क्यूआईबी) खंड को 2.08 गुना, गैर-संस्थागत निवेशक खंड को 29 प्रतिशत तथा खुदरा व्यक्तिगत निवेशक खंड को 2.04 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 940 से 980 रुपये प्रति शेयर है।

कंपनी के 5,710 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 3,750 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं और मौजूदा शेयरधारक 1,960 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाए हैं।

पीबी फिनटेक ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 2,569 करोड़ रुपये जुटाए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\