एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | पेटीएम का शेयर करीब 11 प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बृहस्पतिवार को करीब 11 प्रतिशत टूट गया।

जरुरी जानकारी | पेटीएम का शेयर करीब 11 प्रतिशत टूटा

नयी दिल्ली, 17 नवंबर पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस का शेयर बृहस्पतिवार को करीब 11 प्रतिशत टूट गया।

शेयरों में यह गिरावट जापान के सॉफ्टबैंक द्वारा कंपनी में अपनी 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू करने की वजह से आई है।

बीएसई पर पेटीएम का शेयर 10.31 प्रतिशत गिरकर 539.55 रुपये पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान यह 11 प्रतिशत के नुकसान से 535.20 रुपये पर आ गया था। वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर 10.78 प्रतिशत के नुकसान से 536.60 रुपये पर बंद हुआ।

इसके अलावा, बीएसई पर कंपनी का बाजार मूल्यांकन 4,021.85 करोड़ रुपये घटकर 35,013.52 करोड़ रुपये रह गया।

बीएसई पर कंपनी के 43.24 लाख शेयरों और एनएसई पर 5.72 करोड़ से अधिक शेयरों का कारोबार हुआ।

सूत्रों के अनुसार, सॉफ्टबैंक ने वन97 कम्युनिकेशंस में अपनी 4.5 प्रतिशत हिस्सेदारी को 20 करोड़ डॉलर (करीब 1,627 करोड़ रुपये) में बेचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह घटनाक्रम पेटीएम के शेयरों में ‘लॉक-इन’ की अवधि समाप्त होने के बाद देखने को मिला है।

सॉफ्टबैंक, वन97 में 17.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ दूसरी सबसे बड़ी शेयरधारक है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2022 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).