जरुरी जानकारी | पेटीएम के शेयर में लगातार दूसरे दिन उछाल, 10 प्रतिशत चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर बुधवार को लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ।
नयी दिल्ली, सात फरवरी पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखने वाली कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड का शेयर बुधवार को लगातार दूसरे दिन उछाल के साथ बंद हुआ।
बीएसई पर कंपनी का शेयर 10 प्रतिशत उछलकर 496.75 रुपये पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर कंपनी का शेयर में 9.99 प्रतिशत चढ़कर 496.25 रुपये पर पहुंच गया।
वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड के शेयर में तीन सत्र की भारी गिरावट के बाद मंगलवार को तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी।
दो दिनों की तेजी में कंपनी का बाजार मूल्यांकन 3,720.17 करोड़ रुपये बढ़कर 31,547.62 करोड़ रुपये हो गया है।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पेटीएम की इकाई पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) को किसी भी ग्राहक खाते, प्रीपेड साधन, वॉलेट एवं फास्टैग में 29 फरवरी 2024 के बाद जमा या टॉप-अप स्वीकार न करने का गत बुधवार को निर्देश दिया था। इसके बाद से ही कंपनी के शेयर में लगातार गिरावट दर्ज की गई।
आरबीआई की सख्ती के बाद पिछले तीन सत्रों (एक से पांच फरवरी के बीच) में इसके शेयर में 42 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई। इससे उसके बाजार मूल्यांकन में 20,471.25 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट देखी गई।
वन97 कम्युनिकेशंस के पास पीपीबीएल में 49 प्रतिशत (प्रत्यक्ष और इसकी अनुषंगी कंपनी के माध्यम से) हिस्सेदारी है। कंपनी के संस्थापक विजय शेखर शर्मा की बैंक में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

