जरुरी जानकारी | पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने बैंक सेवाओं को आधार कार्ड से जोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी बैंकिंग सेवाओं को आधार से जुड़ी भुगतान प्रणाली के साथ एकीकृत किया है। इससे पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) के ग्राहक नकद निकासी, खाते की राशि की जानकारी और खाते का ब्योरा देश में किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान के व्यवसाय प्रतिनिधि (बिजनेस कॉरेस्पोंडेन्ट) के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।

नयी दिल्ली, 24 अगस्त पेटीएम पेमेंट्स बैंक ने सोमवार को कहा कि उसने अपनी बैंकिंग सेवाओं को आधार से जुड़ी भुगतान प्रणाली के साथ एकीकृत किया है। इससे पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) के ग्राहक नकद निकासी, खाते की राशि की जानकारी और खाते का ब्योरा देश में किसी भी बैंक या वित्तीय संस्थान के व्यवसाय प्रतिनिधि (बिजनेस कॉरेस्पोंडेन्ट) के जरिये प्राप्त कर सकते हैं।

पीपीबीएल ने एक बयान में कहा कि नकद जमा और दूसरे बैंकों में कोष हस्तांतरण की सुविधा भी जल्द शुरू होगी। इससे गांवों और छोटे शहरों के उन लोगों को लाभ होगा, जिनके पास बैंकों और एटीएम तक दूरी के कारण पहुंचना मुश्किल होता है।

यह भी पढ़े | Kaun Banega Crorepati 12: अमिताभ बच्चन ने केबीसी 12 की शूटिंग की शुरू, सेट से फोटो की शेयर.

आधार युक्त भुगतान प्रणाली (एईपीएस) एनपीसीआई (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) का मॉडल है। इसमें आधार प्रमाणीकरण का उपयोग करके किसी भी बैंक के व्यवसाय संवाददाता के माध्यम से ‘प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) यानी छोटे एटीएम में ऑनलाइन अंतर-वित्तीय समावेशन लेनदेन की अनुमति मिल जाती है।

एईपीएस माध्यम से लेन-देन के लिये केवल ग्राहकों के बैंककी पहचान (आईआईएन), आधार संख्या और अंगुलियों के निशान की जरूरत पड़ती है।

यह भी पढ़े | Ganesh Chaturthi 2020: अमिताभ बच्चन ने लालबाग के राजा की पुरानी फोटो शेयर कर, बाप्पा का किया स्वागत.

बयान के अनुसार 10,000 से अधिक व्यवसाय प्रतिनिधियों से भागीदारी की है जो एईपीएस आधारित लेन-देन को सुगम बनाएंगे।

बैंक की आने वाले समय में और व्यवसाय प्रतिनिधियों को जोड़ने की योजना है।

पीपीबीएल ग्राहकों के लिये एईपीएस मुफ्त है। प्रति लेन-देन ग्राहक 10,000 रुपये की सीमा तय की गयी है। एक महीने में 10 लेन-देन के जरिये 50,000 रुपये तक नकद निकासी की जा सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\