जरुरी जानकारी | पेटीएम ने ईशॉप्स को शेयरों में बदलने के लिए कर्मचारियों को 22 सितंबर तक का समय दीया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सूत्रों ने बताया कि पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में पूछा है कि क्या वे अपने कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईएसओपी) को शेयरों में परिवर्तित करने में इच्छुक है।
सूत्रों ने बताया कि पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में पूछा है कि क्या वे अपने कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईएसओपी) को शेयरों में परिवर्तित करने में इच्छुक है।
ईमेल के अनुसार कर्मचारियों को ईएसओपी पर निर्णय के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया गया है।
सूत्रों ने कहा कि नामित कर्मचारियों के लिए शेयर बेचने या खरीदने की समय सीमा 27 सितंबर है जबकि प्रमुख प्रबंधन कर्मचारी और शेयरधारकों के लिए यह समय सीमा 22 सितंबर है।
उन्होंने कहा, ‘‘निर्णय लेने के बाद उनमे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सितंबर 2021 तक पेटीएम की कुल चुकता पूंजी 60,72,74,082 रुपये है।’’
कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) की फाइलिंग के अनुसार पेटीएम के 200 से अधिक कर्मचारियों ने अपने ईएसओपी को शेयरों में बदल दिया है।
सूत्रों ने कहा, ‘‘चुकता पूंजी और लगभग 1.47 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्यांकन के आधार पर पेटीएम अपने कर्मचारियों के लिए अपार धन सृजन को बढ़ावा देगा।’’
पेटीएम ने भुगतान उद्योग में सबसे अधिक सकल व्यापारिक मूल्य 4.03 लाख करोड़ रुपये की सूचना दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)