जरुरी जानकारी | सीपीएसई के कार्यकारियों, असंगठित निरीक्षकों के डीए की अतिरिक्त किस्त का भुगतान रोका गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. लोक उपक्रम विभाग (डीप़ीई) ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) के कुछ वेतनमानों के तहत वेतन उठा रहे कार्यकारियों तथा असंगठित निरीक्षकों के अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) को 30 जून, 2021 तक रोक दिया है।

नयी दिल्ली, 19 नवंबर लोक उपक्रम विभाग (डीप़ीई) ने केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों (सीपीएसई) के कुछ वेतनमानों के तहत वेतन उठा रहे कार्यकारियों तथा असंगठित निरीक्षकों के अतिरिक्त महंगाई भत्ते (डीए) को 30 जून, 2021 तक रोक दिया है।

डीपीई ने बृहस्पतिवार को बयान में कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी की वजह से पैदा हुए संकट के मद्देनजर सीपीएसई के 2017, 2007, 1997, 1992 और 1987 आईडीए वेतन संशोधन दिशानिर्देशों के तहत वेतन उठा रहे कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते की किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसका भुगतान एक अक्टूबर, 2020 से बकाया है।’’

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

विभाग ने कहा कि इसके साथ ही एक जनवरी, 2021 तथा एक अप्रैल, 2021 से बकाया डीए की अतिरिक्त किस्त का भी भुगतान नहीं किया जाएगा।

डीपीई के सर्कुलर में कहा गया है कि मौजूदा दर पर (एक जुलाई, 2020 से प्रभावी) डीए का भुगतान जारी रहेगा।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दे रही है लोन, अब तक 12 लाख लोगों ने उठाया पीएम स्‍वनिधि योजना का फायदा; जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

डीपीई ने कहा, ‘‘एक जुलाई से डीए की भविष्य की किस्त का भुगतान कब किया जाएगा, इसका फैसला सरकार करेगी। एक अक्टूबर, 2020, एक जनवरी, 2021 तथा एक अप्रैल, 2021 से प्रभावी डीए की दर को बाद में बहाल किया जाएगा।’’

डीपीई ने स्पष्ट किया है कि एक अक्टूबर, 2020 से 30 जून, 2021 की अवधि के लिए किसी ‘बकाये’ का भुगतान नहीं किया जाएगा।

केंद्रीय महंगाई भत्ता (सीडीए) वेतनमान वाले सीपीएसई कर्मचरियों की डीए दर को पहले ही रोक दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी