देश की खबरें | पवार का मुंडे का समर्थन वाला बयान हैरान करने वाला है: महाराष्ट्र भाजपा प्रमुख
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का अपनी पार्टी सहयोगी एवं राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन करने वाले बयान हैरान करने वाला है। मुंडे पर एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाये हैं।
पुणे, 16 जनवरी महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने शनिवार को कहा कि राकांपा प्रमुख शरद पवार का अपनी पार्टी सहयोगी एवं राज्य के मंत्री धनंजय मुंडे का समर्थन करने वाले बयान हैरान करने वाला है। मुंडे पर एक महिला ने बलात्कार के आरोप लगाये हैं।
पाटिल ने कहा कि मुंडे को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
पवार ने शुक्रवार को कहा कि बलात्कार के आरोप मामले में पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही राकांपा किसी कार्रवाई के बारे में सोचेगी।
राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री मुंडे पर मुंबई की एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मुंडे ने हालांकि आरोपों का खंडन किया है और इसे एक ब्लैकमेल का प्रयास करार दिया है।
पाटिल ने कहा, ‘‘हमने नैतिक आधार पर मुंडे से इस्तीफे की मांग की है। हालांकि मुंडे को लेकर पवार के बयान चौंकाने वाले हैं। भाजपा महिला मोर्चा सोमवार को पूरे राज्य में मुंडे के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।’’
पाटिल ने कहा कि मुंडे के चुनावी हलफनामे को चुनौती दी जा सकती है क्योंकि उन्होंने अब स्वीकार किया है कि शिकायतकर्ता की बहन से संबंध से उनके दो बच्चे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)