देश की खबरें | पवार वरिष्ठ हैं लेकिन राहुल गांधी को नहीं समझ सके : कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मंत्री बाला साहेब थोराट ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार, राहुल गांधी को नहीं समझ सके। कुछ दिनों पहले राकांपा प्रमुख ने कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष में निरंतरता की कमी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, सात दिसंबर महाराष्ट्र के मंत्री बाला साहेब थोराट ने सोमवार को कहा कि वरिष्ठ नेता शरद पवार, राहुल गांधी को नहीं समझ सके। कुछ दिनों पहले राकांपा प्रमुख ने कहा था कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष में निरंतरता की कमी है।

संवाददाताओं से बात करते हुए थोराट ने यहां राहुल गांधी की प्रशंसा की और कहा कि ‘‘व्यक्तिगत समस्याओं से पार पाते हुए उन्होंने पार्टी का नेतृत्व’’ किया।

यह भी पढ़े | तेलंगाना: कांग्रेस नेता गुडुर नारायण रेड्डी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा: 7 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मराठी दैनिक को दिए साक्षात्कार में पवार ने कथित तौर पर कहा था कि राहुल गांधी में निरंतरता की कमी है।

थोराट ने कहा कि राहुल गांधी की कांग्रेस में स्वीकार्यता है और उनके नेतृत्व में पार्टी संगठित हो रही है।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल ने PM मोदी को लिखा पत्र, बोले- किसानों के मौजूदा संकट से दुखी हूं.

उन्होंने आरोप लगाए कि ‘‘भाजपा की कुछ मशीनरी राहुल गांधी को निशाना बनाती रही है।’’

थोराट ने कहा, ‘‘लेकिन राहुल जी सफलतापूर्वक हमारा नेतृत्व करते रहेंगे...हम सम्माननीय पवार साहेब की वरिष्ठता को स्वीकार करते हैं। लेकिन लगता है कि वह राहुल जी को नहीं समझ पाए।’’

लगता है कि पवार के बयान को कांग्रेस ने उचित नहीं माना जो शिवसेना के नेतृत्व वाली महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार में राकांपा के साथ सहयोगी है।

इससे पहले शनिवार को राज्य सरकार में मंत्री और कांग्रेस की नेता यशोमति ठाकुर ने कहा था कि एमवीए के सहयोगियों को कांग्रेस नेतृत्व पर टिप्पणी बंद करना चाहिए, अगर वे राज्य में ‘‘स्थायी’’ सरकार चाहते हैं।

ठाकुर के बयान में बारे में पूछने पर थोराट ने कहा कि पवार साहेब की टिप्पणी के बारे में कांग्रेसी जो महसूस करते हैं वैसा ही उन्होंने कहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड