देश की खबरें | पटवारियों ने वकील के साथ मारपीट की, मोबाइल, नकदी लूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतम बुद्ध नगर कचहरी में वकालत करने वाले एक वकील के साथ सदर तहसील के पांच पटवारियों ने कथित रूप से मारपीट कर, उन्हें कमरे में बंद करके, उनका मोबाइल फोन, नकदी आदि लूट लिया।
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 27 नवंबर जनपद गौतम बुद्ध नगर कचहरी में वकालत करने वाले एक वकील के साथ सदर तहसील के पांच पटवारियों ने कथित रूप से मारपीट कर, उन्हें कमरे में बंद करके, उनका मोबाइल फोन, नकदी आदि लूट लिया।
वुलिस इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जनपद गौतम बुद्ध जिला अदालत में वकालत करने वाले अधिवक्ता मोहित भाटी ने थाना इकोटेक- प्रथम में शिकायत दी है कि वह सदर तहसील में बृहस्पतिवार को अपने गांव के पटवारी प्रवेश के पास अपनी मुआवजे की फाइल पर रिपोर्ट लगवाने गए थे।
उन्होंने बताया कि वकील का आरोप है कि रिपोर्ट लगाने के एवज में पटवारी प्रवेश ने उनसे 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। उन्होंने जब रिश्वत देने से इंकार कर दिया तो पटवारी प्रवेश, अमित, सुनील तथा दो अन्य लोगों ने उनके साथ गाली गलौज कर मारपीट करनी शुरू कर दी, और एक मरे में बंद करके उनकी पिटाई की।
डीसीपी ने बताया कि वकील का आरोप है कि पांचों पटवारियों ने उनका मोबाइल फोन,10 हजार रुपये नकद लूट लिया और जान से मारने की धमकी दी।
उन्होंने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर थाना इकोटेक- प्रथम पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। आरोपी पटवारी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)