कोरोना वायरस से उबरे पैट्रिक मैकेनरो
पैट्रिक ने ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए शानदार खबर है, हम दोनों परीक्षण के बाद कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं।’’
अमेरिकी डेविस कप टेनिस टीम के इस पूर्व कप्तान को मार्च में परीक्षण में कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।
पैट्रिक ने ट्विटर पर डाले वीडियो में कहा, ‘‘मेरे और मेरी पत्नी मेलिसा के लिए शानदार खबर है, हम दोनों परीक्षण के बाद कोविड-19 के लिए नेगेटिव पाए गए हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘आज सुबह ही हमने दोबारा परीक्षण कराया था।’’
पैट्रिक मैकेनरो सात बार के एकल ग्रैंडस्लैम चैंपियन जान मैकेनरो के छोटे भाई हैं। पैट्रिक ने बताया कि उन्होंने न्यूयार्क की वेस्टचेस्टर काउंटी की उसी प्रयोगशाला में परीक्षण कराया जहां उनका शुरुआती परीक्षण हुआ था।
न्यूयार्क में कोविड-19 का कहर देखने को मिला है जहां इस महामारी से 12 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार को भी 540 लोगों की मौत हुई लेकिन पिछले दो हफ्तों में यह सबसे कम मौत हैं।
एएफपी सुधीर
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2020 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

