एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी, उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की
सीएम नवीन पटनायक (Photo Credits- ANI)

भुवनेश्वर, 17 सितंबर : ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश इकाई ने मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भगवान लिंगराज मंदिर में ‘दीप’ प्रज्वलित किया और जनता से संपर्क के लिए ‘सेवा और समर्पण’ अभियान शुरू किया पटनायक ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं. आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं.’’

ओडिशा के राज्यपाल कार्यालय ने भी ट्वीट किया, ‘‘माननीय राज्यपाल माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुभकामनाएं देते हैं. देश के लिए उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करते हैं, क्योंकि भविष्य में देश को उनके नेतृत्व की आवश्यकता होगी.’’ भाजपा की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष समीर मोहंती ने मोदी के जन्मदिन पर पार्टी के ‘सेवा और समर्पण’ अभियान की शुरुआत की. यह भी पढ़ें : तकनीकी शिक्षा से जुड़े शिक्षक कर रहे हैं स्थाई नियुक्ति की मांग, आईआईटी और एनआईटी से की है पढाई

भगवान लिंगराज मंदिर में दीप प्रज्वलन के अलावा भाजपा युवा मोर्चा ने रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया. रेत से कलाकृतियां बनाने वाले लोकप्रिय कलाकार सुदर्शन पटनायक ने भी ओडिशा के पुरी बीच पर 2035 सीपियों की मदद से सुन्दर कलाकृति बनायी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2021 04:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).