देश की खबरें | पटनायक ने मोदी से फोन पर बात कर नीट और जेईई की परीक्षाएं टालने का अनुरोध किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर राज्य में कोविड-19 और बाढ़ से उत्पन्न हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
भुवनेश्वर, 27 अगस्त ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात कर राज्य में कोविड-19 और बाढ़ से उत्पन्न हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) की परीक्षाएं स्थगित करने का अनुरोध किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
दो दिन पहले मुख्यमंत्री ने इस संबंध में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को पत्र लिखा था।
यह भी पढ़े | मध्यप्रदेश में उप-चुनाव राज्य के भविष्य का चुनाव: पूर्व CM कमल नाथ.
मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ बातचीत के दौरान पटनायक ने कहा कि ओडिशा महामारी के साथ-साथ बाढ़ की भी चपेट में हैं और परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इससे पहले मुख्यमंत्री ने मंगलवार को निशंक को लिखे अपने पत्र में केन्द्र से संयुक्त प्रवेश परीक्षा (मेन) और नीट टालने के लिये कदम उठाने का अनुरोध किया था क्योंकि ''महामारी के बीच परीक्षा केंन्द्र में जाकर इम्तिहान देना छात्रों के लिये असुरक्षित होगा।''
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिये ली जाने वाली नीट और जेईई की परीक्षाएं सितंबर में कराने की घोषणा की है।
ओडिशा में लगभग 50 हजार छात्र नीट जबकि 40 हजार से अधिक छात्र जेईई (मेन) परीक्षा में बैठने वाले हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2020 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

