देश की खबरें | पटनायक ने ओडिशा प्रशासन को नौकरशाहों के हवाले कर दिया है: नड्डा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर प्रशासन को नौकरशाहों के हवाले करने (आउटसोर्स) का शुक्रवार को आरोप लगाया।

भवानीपटना (ओडिशा), 23 जून भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर प्रशासन को नौकरशाहों के हवाले करने (आउटसोर्स) का शुक्रवार को आरोप लगाया।

केंद्र की नरेन्द्र मोदी नीत सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर कालाहांडी जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए नड्डा ने राज्य की बीजू जनता दल (बीजद) सरकार पर निशाना साधा।

नड्डा ने कहा, ‘‘मुझे आश्चर्य है कि ओडिशा को कौन चला रहा है! क्या यही अधिकारी या नेता हैं, जो इस राज्य को चला रहे हैं? मैं यह जानना चाहता हूं। किसी ने मुझसे कहा कि वास्तव में अधिकारी ही राज्य चला रहे हैं, वे ही इस पर शासन कर रहे हैं।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन पटनायक ने “पूरे प्रशासन को अधिकारियों के हवाले कर दिया है।’’ उन्होंने दावा किया कि बीजद के 23 वर्षों के शासन के बावजूद राज्य के लोग बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं।

नड्डा ने दावा किया कि बीजद शासन के तहत ओडिशा पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य की ‘‘प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है’’, कृषि परिवारों के लिए इसकी औसत मासिक आय सबसे कम है, जबकि महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाएं बढ़ रही हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ओडिशा में कमल (भाजपा चिह्न) खिलने का समय आ गया है।’’

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी ने राज्य की साढ़े चार करोड़ की आबादी में से साढ़े तीन करोड़ लोगों को राशन उपलब्ध कराया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने यह भी आरोप लगाया कि ओडिशा में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वास्तविक लाभार्थियों को मकान नहीं मिल रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अपात्र लोगों को मकान मिल रहे हैं। इसकी जांच होगी। मैं केंद्रीय (ग्रामीण विकास) मंत्री गिरिराज सिंह से बात करूंगा। घोटाले में शामिल लोगों को सलाखों के पीछे डाला जायेगा।’’

उन्होंने दावा किया कि देशभर में 11 करोड़ लोगों ने ‘आयुष्मान भारत योजना’ का लाभ उठाया है। उन्होंने कहा कि ओडिशा के लोग इस योजना से वंचित हो रहे हैं, क्योंकि पटनायक इसे लागू नहीं कर रहे हैं।

रैली में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

नड्डा ने शुक्रवार की दोपहर दिल्ली लौटने से पहले कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी चर्चा की।

इससे पहले दिन में, भाजपा नेता ने यहां के निकट मां मानिकेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें