देश की खबरें | पटना: ईडी ने धनशोधन मामले में कोटक महिंद्रा बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोटक महिंद्रा बैंक के पटना स्थित पूर्व शाखा प्रबंधक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऋणदाता के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 18 जुलाई कोटक महिंद्रा बैंक के पटना स्थित पूर्व शाखा प्रबंधक को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऋणदाता के साथ कथित धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में धन शोधन के आरोप में गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बैंक की बोरिंग रोड शाखा में तैनात सुमित कुमार को संघीय जांच एजेंसी ने 10 जुलाई को हिरासत में ले लिया था।

ईडी ने उन्हें 11 जुलाई को विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत के समक्ष पेश किया जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

धन शोधन का मामला बिहार पुलिस द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी से उपजा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि भूमि अधिग्रहण सह जिला भूमि अधिग्रहण अधिकारी (सीएएलए सह डीएलएओ) के सक्षम प्राधिकारी के बैंक खातों से 31.93 करोड़ रुपये के 13 “धोखाधड़ी पूर्ण” लेनदेन निष्पादित किए गए थे और विभिन्न मुखौटा/छद्म संस्थाओं के बैंक खातों का उपयोग करके धनराशि “निकाली” गई।

ईडी ने कहा कि सुमित कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर दस्तावेजों और आरटीजीएस फॉर्मों पर हस्ताक्षर के जरिए हस्ताक्षरकर्ता की जानकारी के बिना सीएएलए सह डीएलएओ के खातों से धन अंतरण में कामयाबी हासिल की।

एजेंसी ने आरोप लगाया, “उन्होंने उचित सत्यापन के बिना भुगतान प्राप्त करने में अपने पद का दुरुपयोग किया।”

सुमित कुमार और उनकी पत्नी के बैंक खातों के विश्लेषण से पता चला कि करोड़ों रुपये का लेन-देन हुआ है जो “स्पष्ट रूप से उनकी आय के स्रोत से असंगत और उनके पद से असंगत है”।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट