जरुरी जानकारी | पद्म सम्मान के लिए चुने गए जायडस के पटेल ने कहा, नवाचार लोगों को स्वस्थ जीवन जीने के लिए सशक्त करेगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चुने गए जायडस लाइफसाइंसेज के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा है कि भारत का नवाचार किफायती स्वास्थ्य सेवा तक महत्वपूर्ण पहुंच लाएगा और लोगों को अधिक स्वस्थ और संतुष्ट जीवन जीने के लिए सशक्त करेगा।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी प्रतिष्ठित पद्म भूषण सम्मान के लिए चुने गए जायडस लाइफसाइंसेज के चेयरमैन पंकज आर पटेल ने कहा है कि भारत का नवाचार किफायती स्वास्थ्य सेवा तक महत्वपूर्ण पहुंच लाएगा और लोगों को अधिक स्वस्थ और संतुष्ट जीवन जीने के लिए सशक्त करेगा।

सरकार ने 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वर्ष 2025 के लिए 139 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी। सूची में सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं।

ये पुरस्कार राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में, आमतौर पर हर साल मार्च-अप्रैल के आसपास आयोजित एक औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं।

पुरस्कार के लिए चुने जाने के लिए केंद्र सरकार को धन्यवाद देते हुए पटेल ने कहा कि उनकी यात्रा सात दशक पहले शुरू हुई थी, जब उनके पिता ने राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और भारत को जीवन विज्ञान में आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक उद्यमी के रूप में शुरुआत की थी।

पटेल ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि इस यात्रा में जायडस के 27,000 लोग शामिल हैं, जो स्वास्थ्य देखभाल की अपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने वाली अग्रणी खोजों के साथ भारत को नवाचार के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

पटेल ने कहा, “मैं भारतीय जीवन विज्ञान उद्योग के लिए इन रोमांचक, परिवर्तनकारी वर्षों का हिस्सा बनकर खुद को बेहद सम्मानित महसूस करता हूं। हम स्वास्थ्य, डिजिटल प्रगति और प्रौद्योगिकी के मेल से भविष्य की ओर छलांग लगा रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि भारत के नवाचार से किफायती स्वास्थ्य सेवा तक महत्वपूर्ण पहुंच सुनिश्चित होगी और लोगों को अधिक स्वस्थ और संतुष्ट जीवन जीने में सशक्त बनाया जा सकेगा।

पटेल ने एलएम कॉलेज ऑफ फार्मेसी से फार्मास्युटिक्स और फार्मास्युटिकल टेक्नोलॉजी में स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की है और वे भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), अहमदाबाद के पूर्व छात्र हैं।

वह भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सहित कई संस्थानों के निदेशक मंडल में हैं। पटेल आईआईएम-अहमदाबाद के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ के चेयरपर्सन और आईआईएम-उदयपुर और इन्वेस्ट इंडिया के चेयरमैन भी हैं।

वह कई गैर-लाभकारी और धर्मार्थ संस्थाओं के निदेशक मंडल में भी कार्य करते हैं।

वह जायडस फाउंडेशन के बोर्ड के चेयरमैन हैं, जिसने दाहोद में जायडस अस्पताल और मेडिकल कॉलेज की स्थापना की है।

जायडस लाइफसाइंसेज 80 से अधिक देशों में काम करती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान