एजेंसी न्यूज

पासवान ने एनएफएसए के तहत अनाज नहीं पा रहे 14 लाख लोगों की बिहार सरकार से सूची मांगी

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इन 14 लाख लोगों के नाम शीध्र भेजे और ताकि उनके लिए अनाज भेजा जा सके ।

पासवान ने एनएफएसए के तहत अनाज नहीं पा रहे 14 लाख लोगों की बिहार सरकार से सूची मांगी
जमात

पासवान ने फोन पर कहा कि पूरे देश में 71 करोड लोगों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ मिलना हैपर उनमें 39 लाख लोगों को अबतक राशन कार्ड जारी नहीं किया जा सका है। बिहार यह संख्या सबसे अधिक 14 लाख है ।

उन्होंने कहा कि बिहार सरकार इन 14 लाख लोगों के नाम शीध्र भेजे और ताकि उनके लिए अनाज भेजा जा सके ।

पासवान ने कहा कि इस संबंध में उपमुख्यमंत्री से बात की है और आज एक पत्र भी राज्य सरकार को हम लिख रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत बिहार के लिए 12.97 लाख मेट्रिक टन अनाज (4.32 लाख मेट्रिक टन प्रति महीना) आवंटित किया गया है जिसमें से राज्य ने लॉकडाउन के बाद 4.29 लाख मेट्रिक टन का उठाव कर लिया है ।

पासवान ने कहा कि यह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत के नियमित आवंटन के अतिरिक्त है ।

उन्होंने कहा कि बिहार में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लोगों की संख्या 8.71 करोड़ है, लेकिन अभी इसका लाभ पाने वालों की संख्या 8.57 करोड है। इसलिए बिहार में 14 लाख अन्य लोगों को इस योजना से जोडा जा सकता है ।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 03:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).