देश की खबरें | चर्चा के बिना बजट पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखा : सरदेसाई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ (जीएफपी) ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में चर्चा के बिना बजट पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखाधड़ी होगा।
पणजी, 24 जुलाई ‘गोवा फॉरवर्ड पार्टी’ (जीएफपी) ने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि सदन में चर्चा के बिना बजट पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखाधड़ी होगा।
राज्य सरकार ने कहा था कि 27 जुलाई को एक दिन के विधानसभा सत्र में बजट पारित किया जाएगा।
जीएफपी प्रमुख विजय सरदेसाई ने विधानसभा अध्यक्ष राजेश पटनेकर को बृहस्पतिवार को लिखे एक पत्र में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) के एक दिन का सत्र बुला बजट पारित करने के कदम की आलोचना की।
सरदेसाई ने पत्र में कहा कि मुझे मुख्यमंत्री और सरकार का बिना किसी चर्चा और निर्वाचित सदस्यों के विचार जाने बिना महत्वपूर्ण विधेयकों को पारित करने का रवैया समझ नहीं आता। खासकर जब ये गोवा के भविष्य से जुड़ा है।
पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा सरकार कोविड-19, वित्तीय स्थिति आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदस्यों के सवाल करने के अधिकार को छीन रही है।
उन्होंने कहा कि बजट पर चर्चा किए बिना उसे पारित करना गोवा के लोगों के साथ धोखा होगा, जबकि इसे सदन में पेश किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)