देश की खबरें | मालगाड़ी से टकराई एक्सप्रेस ट्रेन के यात्री विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (तस्वीरों के साथ)
(तस्वीरों के साथ)
चेन्नई, 12 अक्टूबर चेन्नई के समीप कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस के शुक्रवार रात एक मालगाड़ी से टकरा जाने के कारण फंसे यात्री शनिवार को एक विशेष ट्रेन से दरभंगा रवाना हो गए। दक्षिणी रेलवे ने यह जानकारी दी।
रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसुरु-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस 11 अक्टूबर को रात करीब साढ़े आठ बजे एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गयी थी और यात्रियों को बसों से पोन्नेरी और फिर दो ईएमयू विशेष ट्रेन से चेन्नई सेंट्रल ले जाया गया।
यहां एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘सभी यात्रियों के पहुंचने के बाद उन्हें दरभंगा जाने वाली विशेष ट्रेन में रवाना किया गया, जो अराक्कोणम, रेनीगुंटा और गुडुर होकर गुजरेगी।’’
इसमें बताया गया है कि यात्रियों को भोजन के पैकेट और पानी उपलब्ध कराया गया और विशेष ट्रेन सुबह चार बजकर 45 मिनट पर रवाना हो गयी।
दक्षिणी रेलवे के महाप्रबंधक आर एन सिंह ने बताया, ‘‘उसे यहां (कावरापेट्टई स्टेशन) पर नहीं रुकना था। चालक उचित तरीके से सिग्नल का पालन कर रहा था, लेकिन ट्रेन को मुख्य लाइन में जाना था। इसके बजाय वह लूप लाइन में चली गयी, यहीं गड़बड़ी हुई।’’
सिंह ने पत्रकारों केा बताया कि इसकी वजह जांच का विषय है। सात से आठ लोगों को चोटें आयी हैं और कोई हताहत नहीं हुआ है।
इस बीच, दक्षिणी रेलवे ने इस मार्ग से गुजरने वाली सभी ट्रेनों का रास्ता बदल दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

