एजेंसी न्यूज

'राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 31 दिसंबर को रात नौ बजे के बाद यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं'

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर अत्यधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए रात नौ बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी.

'राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से 31 दिसंबर को रात नौ बजे के बाद यात्रियों को बाहर निकलने की अनुमति नहीं'
Delhi Metro (Photo Credit: Wikimedia Commons)

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर : दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने शनिवार को कहा कि नववर्ष की पूर्व संध्या पर अत्यधिक भीड़भाड़ से बचने के लिए रात नौ बजे के बाद यात्रियों को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन से बाहर निकलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. हालांकि यात्रियों को स्टेशन पर प्रवेश की अनुमति होगी.

डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने एक बयान में कहा कि पुलिस अधिकारियों से मिले परामर्श के आधार पर नववर्ष की पूर्व संध्या पर अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए रात नौ बजे के बाद राजीव चौक स्टेशन से निकास की अनुमति नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर को स्टेशन से अंतिम ट्रेन रवाना होने तक यात्रियों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी. दयाल ने कहा कि यात्रियों से अनुरोध है कि वे इसी के अनुसार अपनी यात्रा योजना बनाएं. यह भी पढ़ें : पूर्व मुख्यमंत्री मांझी ने किया दावा, JDU में 2 गुट, ललन सिंह को हटाने की पटकथा 2 महीने पहले लिखी जा चुकी थी

दयाल ने कहा, बाकी मेट्रो स्टेशनों पर सेवाएं नियमित समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी. दिल्ली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि रविवार रात 8 बजे के बाद कनॉट प्लेस की ओर जाने वाले यातायात को नियंत्रित किया जाएगा. पुलिस ने कहा था कि वाहनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए लगभग 2,500 यातायात पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे और नशे में गाड़ी चलाने पर रोक लगाने के लिए 250 टीम तैनात की जाएंगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 30, 2023 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).