जरुरी जानकारी | मुंबई हवाईअड्डे पर यात्रियों की आवाजाही अगस्त में चार गुना बढ़ी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. त्योहार शुरू होने तथा कई देशों में वीजा और यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील दिये जाने के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर यात्रियों की आवाजाही में अगस्त महीने में करीब चार गुना वृद्धि हुई है।

मुंबई, सात सितंबर त्योहार शुरू होने तथा कई देशों में वीजा और यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील दिये जाने के साथ मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (सीएसएमआईए) पर यात्रियों की आवाजाही में अगस्त महीने में करीब चार गुना वृद्धि हुई है।

निजी हवाईअड्डा परिचालक ने मंगलवार को कहा कि सीएसएमआईए पर इस साल अगस्त महीने में करीब 16 लाख यात्रियों की आवाजाही हुई।

अनुसूचित अंतरराष्ट्रीय उड़ान परिचालन पर मार्च 2020 से पाबंदी के बीच विभिन्न विशेष व्यवस्था एवं समझौतों के तहत विदेशी मार्गों पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सीमित संख्या में अनुमति के साथ यात्रियों की कुल आवाजाही में अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की हिस्सेदारी करीब 10 प्रतिशत रही। जबकि घरेलू यात्रियों की हिस्सेदारी करीब 90 प्रतिशत थी।

पिछले साल अगस्त महीने में देश के दूसरे सबसे व्यस्त हवाईअड्डे के जरिये 4 लाख यात्रियों ने आवाजाही की थी।

सीएसएमआईए को उम्मीद है कि त्योहार और छुट्टियां शुरू होने के साथ आने वाले महीनों में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों मार्गों पर अवकाश या छुट्टी मनाने के मकसद से यात्रियों की संख्या बढ़ेगी।

सीएसएमआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि उसने अगस्त महीने में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों से आने वाले कुल 15,87,150 यात्रियों की मेजबानी की।

बयान के अनुसार त्योहार शुरू होने तथा कई देशों में वीजा और यात्रा पर लगी पाबंदियों में ढील के साथ अगस्त में सीएसएमआईए के जरिये यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ी है।

हवाईअड्डा परिचालक ने कहा कि कुल यात्रियों में 14,02,369 घरेलू और शेष 1,84,787 अंतरराष्ट्रीय यात्री थे। कुल यात्रियों में करीब 7,85,479 यात्री यहां आये जबकि 8,01,677 विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिये रवाना हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\