जरुरी जानकारी | यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 4.7 प्रतिशत बढ़कर 2,92,030 इकाई पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री मार्च में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 4.7 प्रतिशत बढ़कर 2,92,030 इकाई रही। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल यात्री वाहनों की घरेलू थोक बिक्री मार्च में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में 4.7 प्रतिशत बढ़कर 2,92,030 इकाई रही। वाहन विनिर्माताओं के संगठन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पिछले साल मार्च में यात्री वाहनों की बिक्री 2,79,525 इकाई रही थी।

सियाम ने कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में दोपहिया वाहनों की बिक्री 12,90,553 इकाई रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 11,98,825 इकाई थी।

पिछले महीने वाहनों की कुल थोक बिक्री 16,37,048 इकाई रही, जबकि मार्च, 2022 में 15,10,534 वाहन बिके थे। 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष में यात्री वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री बढ़कर 38,90,114 इकाई रही, जबकि 2021-22 में यह 30,69,523 इकाई थी।

सियाम ने कहा कि 2022-23 में दोपहिया वाहनों की थोक बिक्री 1,58,62,087 इकाई रही, जबकि 2021-22 में यह 1,35,70,008 इकाई थी।

वित्त वर्ष 2022-23 में विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की कुल बिक्री बढ़कर 2,12,04,162 इकाई पर पहुंच गई, जो 2021-22 में 1,76,17,606 इकाई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Key Players To Watch Out: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन धुरंधर खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Mumbai LPG Cylinder Theft: एलपीजी संकट के बीच मुंबई के कांदिवली में गैस डिलीवरी वैन से 27 सिलेंडर चोरी, धरपकड़ के लिए CCTV खंगालने में जुटी पुलिस

Peshawar Zalmi vs Rawalpindi Pindiz, PSL 2026 3rd T20 Match Live Streaming In India: आज पेशावर जाल्मी बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा तीसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स