जरुरी जानकारी | सितंबर में भारत में यात्री वाहनों की बिक्री 26 प्रतिशत बढ़ी: सिआम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सितंबर महीने में देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 26.45 प्रतिशत बढ़कर 2,72,027 इकाइयों पर पहुंच गयी। साल भर पहले यानी सितंबर 2019 में 2,15,124 खुदरा वाहनों की बिक्री हुई थी। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सिआम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर सितंबर महीने में देश में यात्री वाहनों की थोक बिक्री 26.45 प्रतिशत बढ़कर 2,72,027 इकाइयों पर पहुंच गयी। साल भर पहले यानी सितंबर 2019 में 2,15,124 खुदरा वाहनों की बिक्री हुई थी। वाहन विनिर्माता कंपनियों के संगठन सिआम ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सिआम) के ताजे आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री साल भर पहले की 16,56,658 इकाइयों की तुलना में 11.64 प्रतिशत बढ़कर 18,49,546 इकाइयों पर पहुंच गयी।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

इस दौरान 12,24,117 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई, जो साल भर पहले की 10,43,621 इकाइयों की तुलना में 17.3 प्रतिशत अधिक है। स्कूटरों की बिक्री साल भर पहले की 5,55,754 इकाइयों की तुलना में मामूली बढ़कर 5,56,205 इकाइयों पर रही।

जुलाई-सितंबर 2020 की तिमाही में यात्री वाहनों की बिक्री पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 17.02 प्रतिशत बढ़कर 7,26,232 इकाई रही। साल भर पहले यह 6,20,620 इकाई रही थी। सितंबर तिमाही के दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री इस वित्त वर्ष में 46,90,565 इकाई रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 46,82,571 इकाई थी।

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

हालांकि वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री में इस दौरान 20.13 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली। साल भर पहले सितंबर तिमाही में 1,67,173 वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री हुई थी, जो कम होकर 1,33,524 इकाइयों पर आ गयी।

सभी श्रेणियों के वाहनों की कुल बिक्री दूसरी तिमाही में मामूली गिरकर 55,96,223 इकाइयों पर आ गयी। साल भर पहले सभी श्रेणियों में 56,51,459 वाहनों की बिक्री हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\