विदेश की खबरें | पाकिस्तानी एयरलाइन की गलती से यात्री कराची की जगह सऊदी अरब पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में एक निजी एयरलाइन की एक विचित्र गलती के कारण लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री सऊदी अरब पहुंच गया और बाद में उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया।
कराची, 14 जुलाई पाकिस्तान में एक निजी एयरलाइन की एक विचित्र गलती के कारण लाहौर से कराची जाने वाला एक यात्री सऊदी अरब पहुंच गया और बाद में उन्हें वापस पाकिस्तान भेजा गया।
यह घटना सात जुलाई को हुई, जब कराची के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर मलिक शाहज़ैन ‘एयरसियाल’ की उड़ान में लाहौर से सवार हुए।
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के एक अधिकारी ने कहा कि वे इस असामान्य घटना की जांच कर रहे हैं।
अधिकारी ने कहा, "गलती से किसी यात्री का गलत उड़ान में चढ़ जाना तो हो सकता है, लेकिन हमारे सामने ऐसा कोई मामला नहीं आया है, जहां कोई घरेलू यात्री किसी अंतरराष्ट्रीय उड़ान में चढ़ गया हो।"
शाहज़ैन के अनुसार, सात जुलाई की रात को जब उन्हें पता चला कि उनका बच्चा बीमार पड़ गया है, तो वह लाहौर से कराची लौट रहे थे। वह वक्त पर हवाई अड्डे पहुंचे और अपना पहले से बुक किया हुआ बोर्डिंग पास दिखाया, जिसके बाद उन्हें लाउंज और प्रस्थान द्वार की ओर भेज दिया गया।
शाहज़ैन ने कहा, "‘एयरसियाल’ के दो विमान टर्मिनल पर थे, एक कराची जा रहा था और दूसरा जेद्दा। कर्मचारियों ने बिना ठीक से जांच किए मुझे अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बिठा दिया और मुझे इसका एहसास तब हुआ, जब दो घंटे की उड़ान के बाद भी हम नहीं उतरे।"
यात्री जेद्दा में उतरा, जबकि उसका सामान कराची पहुंच गया।
जेद्दा हवाई अड्डे पर, आव्रजन अधिकारियों ने शाहज़ैन से घंटों पूछताछ की, उसके बाद उन्हें एहसास हुआ कि वह बिना किसी गलती के वहां उतरा था और उन्होंने एयरलाइन को उसे कराची जाने वाली अगली उड़ान में बैठाने का निर्देश दिया।
हालांकि, एयरलाइन के यात्री को वापस लाहौर भेजने के बाद भी शाहजै़न की मुसीबतें खत्म नहीं हुईं और उनसे कहा गया कि उन्हें कराची के लिए टिकट की व्यवस्था करनी होगी।
इंजीनियर का दावा है कि एयरलाइन स्टाफ ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है कि उन्होंने उन्हें लाहौर से जेद्दा जाने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ान में बैठा दिया, जबकि उन्हें लाहौर से कराची जाना था।
शाहज़ैन ने कहा, "अब तक एयरलाइन ने मेरी परेशानी के लिए कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है या माफ़ी नहीं मांगी है।"
‘एयरसियाल’ पाकिस्तान की निजी एयरलाइन है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

