एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, दो महिला घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो महिला यात्री घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हुई, दो महिला घायल

रायगढ़, 29 जुलाई छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो महिला यात्री घायल हो गईं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यात्री बस रायगढ़ से जशपुर जा रही थी, जिसमें लगभग 25 यात्री सवार थे।

धरमजयगढ़ थाना की प्रभारी कमला ठाकुर ने बताया कि आज सुबह सिसरिंगा मंदिर के करीब मोड़ पर जय माता दी कंपनी की एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में सवार दो महिला यात्री बसंती बघेल (23) और जसीता लकड़ा (47) घायल हो गईं।

उन्होंने बताया कि कुछ अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि घायल महिलाओं को धरमजयगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और हादसे के बाद से बस चालक तथा परिचालक मौके से फरार हो गए हैं।

उन्होंने बताया कि बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 29, 2024 06:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).